आधी रात होता है पैर, अंगूठे या टखने में दर्द तो ना करें अनदेखी
आधी रात अचानक पैर, अंगूठे या टखने में दर्द महसूस होता है तो उसे इग्नोर ना करें क्योंकि यह गाउट का संकेत हो सकता है। गाउट गठिया का ही एक प्रकार है, जिसमें मांसपेशियों व हड्डियों पर असर पड़ता है। इसके कारण सिर्फ पैर ही नहीं बल्कि घुटनें व कलाई में भी अहनीय दर्द का सामना करना पड़ता है। मामूली समझकर इसपर ध्यान ना देना ही आपकी सबसे बड़ी लापरवाही है। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है यह बीमारी..








