सिंधिया से मध्य प्रदेश में क्या बीजेपी को फ़ायदा हुआ ?
मध्य प्रदेश में सत्ता पाने की कांग्रेस की ख़्वाहिश एक बार फिर अधूरी रह गई.,मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 163 और कांग्रेस को 66 सीटें मिलीं. मगर ग्वालियर-चंबल संभाग की 34 सीटों में से 16 सीटें जीतने में कांग्रेस इस बार सफल रही है.कांग्रेस को 2018 के विधानसभा चुनाव में इन 34 में से 26 सीटों पर जीत मिली थी. यानी इस बार कांग्रेस को ग्वालियर-चंबल संभाग में 10 सीटों का नुक़सान हुआ है.








