कैलाश दर्शन का रास्ता बंद
18,300 फुट की ऊंचाई पर बर्फ का पहरा, पिथौरागढ़ में भारी बर्फबारी के बाद आदि कैलाश यात्रियों के लिए लिपुलेख दर्रा बंद

मध्यप्रदेश निर्वाचन सदन ने किया नवाचार, हिंदी और अंग्रेजी भाषा में मतदाताओं को मिलेगी जानकारी
भोपाल / मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश द्वारा प्रदेश के मतदाताओं की सुविधा के लिए सीईओ एम.पी. के नाम से व्हाट्एप चैटबॉट लांच किया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने बताया कि प्रदेश के मतदाताओं को निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां आसानी से मिल सके, इसके लिए मतदाताओं को व्हाट्सएप चैटबॉट की सुविधा प्रदान की गई है। इस नवाचार के तहत चैटबॉट के माध्यम से बातचीत कर मतदाता निर्वाचन से संबंधित विभिन्न जानकारियां जैसे मतदाता सूची में नाम दर्ज है या नहीं, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के तरीके, उसमें लगने वाले दस्तावेज आादि निर्वाचन से जुड़ी महत्वूपर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। यह हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में 24 घंटे उपलब्ध है।
व्हाट्सएप चैटबॉट व्हाट्सएप चैटबॉट ceomadhyapradesh.nic.in पर उपलब्ध है। नागरिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से व्हाट्सएप चैटबॉट से जुड़ सकते हैं।
व्हाट्सएप चैटबॉट से वेबसाइट के साथ ही मतदाता क्यूआर कोड के माध्यम से भी सीईओ एमपी के व्हाट्सएप चैटबॉट से आसानी से जुड़ सकते हैं। इसके लिए मतदाताओं को क्यूआर कोड स्कैन कर लिंक पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही सीईओएमपी के नाम से वैरीफाइड व्हाट्सएप पेज ओपन होगा। क्यूआर कोड भी ceomadhyapradesh.nic.in वेबसाइट पर उपलब्ध है।
18,300 फुट की ऊंचाई पर बर्फ का पहरा, पिथौरागढ़ में भारी बर्फबारी के बाद आदि कैलाश यात्रियों के लिए लिपुलेख दर्रा बंद
जनगणना के दूसरे चरण की उलटी गिनती शुरू हो गई है। आगामी 16 नवंबर से स्वगणना और 1 दिसंबर से घर-घर जाकर गणना का कार्य शुरू होगा। इस बार कुल 40 सवाल पूछे जाएंगे।
8वें वेतन आयोग का 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स पर पड़ेगाआयोग से कर्मचारियों और पेंशनर्स से अधिक से अधिक फिटमेंट फैक्टर रखने की मांग की हैअगर फिटमेंट फैक्टर 3 रखा गया तो लेवल 5 के कर्मचारी का बेसिक पे 111836 रुपये हो जाएगा

