कैलाश दर्शन का रास्ता बंद
18,300 फुट की ऊंचाई पर बर्फ का पहरा, पिथौरागढ़ में भारी बर्फबारी के बाद आदि कैलाश यात्रियों के लिए लिपुलेख दर्रा बंद

भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन,*
बालाघाट।1 जुलाई से प्रारंभ हुए नए कानून के बारे में केंद्रीय संचार ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार क्षेत्रीय कार्यालय बालाघाट द्वारा भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा ,भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कौशल विकास केंद्र बालाघाट में आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में कुंवर विक्रम सिंह कार्यक्रम अधिशासी आकाशवाणी केंद्र बालाघाट, श्री आर हरिनखेडे प्रबंधक कौशल विकास केंद्र इकाई प्रभारी अजय बैंस , श्री दिलीप बागडे पेरालियल वालंटियर विधिक सेवा प्राधिकरण सहित प्रशिक्षणर्थियों की उपस्थिति में किया गया ।इस अवसर पर इकाई प्रभारी अजय बैस ने आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के बारे में जानकारी देते हुए बताएं कि 1 जुलाई से यह कानून प्रभावी हो गए हैं और यह अब कानून दंड केंद्रित न होकर न्याय केंद्रित होंगे। जिनके तहत समय पर न्याय दिलाने के साथ-साथ समय का भी ध्यान रखा गया है उन्होंने विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम की जानकारी दी।
इस अवसर पर कार्यक्रम प्रमुख श्री कुंवर विक्रम सिंह आकाशवाणी केंद्र बालाघाट ने नए आपराधिक कानून के बारे में बताएं कि अब हमारी न्याय प्रणाली को आमजन के लिए सुगम बनाने के उद्देश्य यह बदलाव किया गया है। उन्होंने बताया कि अब 1 जुलाई से कानून लागू हो रहा है और अब व्यक्ति की ई एफआईआर, कर सकता है। दंडित करने के बजाय अब न्याय देने की प्राथमिकता दी गई है। जिससे नागरिकों को अब आसानी होगी। इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों के सवालो का भी जवाब दिया गया।।
18,300 फुट की ऊंचाई पर बर्फ का पहरा, पिथौरागढ़ में भारी बर्फबारी के बाद आदि कैलाश यात्रियों के लिए लिपुलेख दर्रा बंद
जनगणना के दूसरे चरण की उलटी गिनती शुरू हो गई है। आगामी 16 नवंबर से स्वगणना और 1 दिसंबर से घर-घर जाकर गणना का कार्य शुरू होगा। इस बार कुल 40 सवाल पूछे जाएंगे।
8वें वेतन आयोग का 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स पर पड़ेगाआयोग से कर्मचारियों और पेंशनर्स से अधिक से अधिक फिटमेंट फैक्टर रखने की मांग की हैअगर फिटमेंट फैक्टर 3 रखा गया तो लेवल 5 के कर्मचारी का बेसिक पे 111836 रुपये हो जाएगा

