कैलाश दर्शन का रास्ता बंद
18,300 फुट की ऊंचाई पर बर्फ का पहरा, पिथौरागढ़ में भारी बर्फबारी के बाद आदि कैलाश यात्रियों के लिए लिपुलेख दर्रा बंद

धानमंत्री ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सौर परियोजना का उद्घाटन करेंगे, प्रधानमंत्री 1153 अटल ग्राम सुशासन भवनों की भी आधारशिला रखेंगे
पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 25 दिसंबर को मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे। दोपहर करीब 12:30 बजे वे खजुराहो में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी केन-बेतवा नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना की आधारशिला रखेंगे। यह राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य योजना के अंतर्गत देश की पहली नदी जोड़ो परियोजना है। इस परियोजना से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सिंचाई की सुविधा मिलेगी, जिससे लाखों किसान परिवारों को लाभ मिलेगा। इस परियोजना से क्षेत्र के लोगों को पेयजल की सुविधा भी मिलेगी। इसके साथ ही, जलविद्युत परियोजनाएं हरित ऊर्जा में 100 मेगावाट से अधिक का योगदान देंगी। इस परियोजना से रोजगार के कई अवसरों का सृजन होगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।
प्रधानमंत्री मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के अवसर पर एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे। वे 1153 अटल ग्राम सुशासन भवनों की आधारशिला भी रखेंगे। ये भवन स्थानीय स्तर पर सुशासन के लिए ग्राम पंचायतों के कार्य और जिम्मेदारियों के व्यावहारिक संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
ऊर्जा की आत्मनिर्भरता और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में स्थापित ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर परियोजना का भी उद्घाटन करेंगे। यह परियोजना कार्बन उत्सर्जन को कम करेगी और वर्ष 2070 तक शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन के सरकार के मिशन में योगदान देगी। यह जल वाष्पीकरण को कम करकेजल संरक्षण में भी मदद करेगी।
18,300 फुट की ऊंचाई पर बर्फ का पहरा, पिथौरागढ़ में भारी बर्फबारी के बाद आदि कैलाश यात्रियों के लिए लिपुलेख दर्रा बंद
जनगणना के दूसरे चरण की उलटी गिनती शुरू हो गई है। आगामी 16 नवंबर से स्वगणना और 1 दिसंबर से घर-घर जाकर गणना का कार्य शुरू होगा। इस बार कुल 40 सवाल पूछे जाएंगे।
8वें वेतन आयोग का 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स पर पड़ेगाआयोग से कर्मचारियों और पेंशनर्स से अधिक से अधिक फिटमेंट फैक्टर रखने की मांग की हैअगर फिटमेंट फैक्टर 3 रखा गया तो लेवल 5 के कर्मचारी का बेसिक पे 111836 रुपये हो जाएगा

