राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान, पुणे से प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग विज्ञान में स्नातक करें
राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान, पुणे ने बी.एन.वाई.एस. स्नातक पाठ्यक्रम 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए

बारिश के दिनों में बाल और त्वचा से जुड़ी समस्याएं काफी बढ़ जाती हैं। मानसून में बालों के झड़ने से ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। इसके लिए जरूरी है कि बालों को सही पोषण दें और उचित देखभाल करें।
नईदिल्ली। मानसून में बालों की मसाज करना भी जरूरी है। कुछ लोग चिपिचिपी स्किन के कारण बालों में तेल लगाने से बचते हैं जिससे बाल और रूखे बेजान हो जाते हैं। ऐसे में हेयरफॉल की समस्या तेजी से बढ़ने लगती है। मानसून में बालों में सरसों के तेल में अरंडी का तेल यानि कैस्टर ऑयल मिलाकर मसाज करने से बालों का टूटना कम हो सकता है। जानिए मानसून में कब और कैसे लगाना चाहिए बालों में तेल?
बारिश के दिनों में खासतौर से सरसों का तेल लगाने की सलाह दी जाती है। अगर आप इसमें कुछ बूंदें कैस्टर ऑयल की भी मिला लेते हैं तो फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं। हालांकि ये दोनों तेल काफी थिक होते हैं इसलिए इन्हें हल्का गर्म करके ही लगाना चाहिए। ब्यूटी एक्सपर्ट्स की मानें तो ये दोनों तेल ढेरों एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। सरसों के तेल में नेचुरल केराटिन पाया जाता है जिससे बालों में मेलेनिन बढ़ता है और सफेद बाल धीरे-धीरे काले होने लगते हैं।
बारिश के मौसम में कैसे लगाएं बालों में तेल
बालों को शैंपू करने से करीब 1-2 घंटे पहले अच्छी तरह से तेल लगा लें।
बालों को धोने से पहले गर्म पानी में टॉवल भिगोकर बालों पर लपेट लें और 5-10 मिनट ऐसे ही रखें।
अब बालों को किसी शैंपू से अच्छी तरह से वॉश कर लें। अगर ऑयली लगें तो 2 बार शैंपू लगा सकते हैं।
अगर फिर भी तेल नहीं निकलता तो शैंपू करते वक्त उसमें 1 नींबू का रस मिलाकर इस्तेमाल करें।
बारिश के दिनों में फ्रिजी और ड्राई बालों में हफ्ते में 1 बार तेल जरूर लगाना चाहिए।
अगर ऑयली स्कैल्प है तो आपको 15 दिन में 1 बार ही तेल से बालों की मसाज करनी चाहिए।
अगर स्कैल्प ऑयली है तो आप चोटी बनाकर सिर्फ बालों की लेंथ में ही तेल से मालिश करें।
अगर कोई केमिकल ट्रीटमेंट कराया है तो बाल काफी रूखे हो जाते हैं आपको हफ्ते में कम से कम 1-2 बार तेल जरूर लगना चाहिए।
राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान, पुणे ने बी.एन.वाई.एस. स्नातक पाठ्यक्रम 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए
8 सप्ताह के अध्ययन में योग और आयुर्वेदिक औषधि के संयोजन से बिस्तर गीला करने की समस्या में लगभग 70 प्रतिशत तक सुधारसंयुक्त उपचार समूह में स्मरणशक्ति, एकाग्रता और व्यवहार संबंधी मानकों में भी सुधार दर्ज
दिल्ली में अंगदान को बढ़ावा देने के लिए स्टेट आर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गनाइजेशन (सोटो) का उद्घाटन किया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोटो के मंच से सबसे पहले अपने अंगदान की घोषणा की और प्रमाण पत्र प्राप्त किया।

