राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान, पुणे से प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग विज्ञान में स्नातक करें
राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान, पुणे ने बी.एन.वाई.एस. स्नातक पाठ्यक्रम 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए

एलोवेरा के फायदे सिर्फ स्किन ही नहीं बल्कि बालों को भी मिलते हैं. अगर बालों पर एलोवेरा अच्छी तरह से लगाया जाए तो बालों की कायापलट हो सकती है और हेयर डैमेज भी कम होने लगता है.
एलोवेरा का इस्तेमाल कई तरह के घरेलू नुस्खे में किया जाता है. इस औषधीय पौधे को स्किन की देखरेख के लिए काम में लाया जाता है तो इसके फायदे बालों पर भी कुछ कम नहीं होते हैं. एलोवेरा में एसेंशियल विटामिन, एंजाइम्स, अमीनो एसिड्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो हेयर ग्रोथ (Hair Growth) में मदद कर सकते हैं. इसके इस्तेमाल से स्कैल्प से जुड़ी दिक्कतें कम होना शुरू हो जाती हैं. आप चाहे तो बाजार से एलोवेरा जैल लाकर बालों पर लगा सकते हैं या फिर इस जैल को ताजा पत्ती से निकाला जा सकता है. यहां जानिए लंबे और घने बाल पाने के लिए किन-किन तरीकों से किया जा सकता है एलोवेरा (Aloe Vera) का इस्तेमाल.
बालों पर एलोवेरा की ताजा पत्ती से गूदा निकालकर लगाना चाहते हैं तो सबसे पहले पत्ती को काटें और अंदर नजर आने वाले जैल को ब्लेंडर में डालकर पीस लें. इससे एलोवेरा की कंसिस्टेंसी बालों पर लगाने लगाया हो जाएगी. इस मिश्रण को जस का तस बालों पर लगाया जा सकता है. इसे उंगलियों से बालों की जड़ों से सिरों तक लगाएं और हल्के हाथों से मलें. सिर पर 15 से 20 मिनट लगाए रखने के बाद इसे धोकर हटा सकते हैं. इससे बालों की फ्रिजीनेस दूर होती है, बालों को पर्याप्त नमी मिलती है, बाल मुलायम बनते हैं, बाल मोटे (Thick Hair) होते हैं, बालों की लंबाई में इजाफा होता है और बाल बढ़ने लगते हैं.
एलोवेरा और नारियल का तेल - बालों पर एलोवेरा को नारियल के तेल के साथ मिलाकर भी लगाया जा सकता है. इसके लिए एलोवेरा जैल को को नारियल के तेल में डालें और मिक्स करके बालों पर हेयर मास्क (Hair Mask) की तरह लगाएं. इस मिश्रण को हल्का गर्म करके भी बालों पर लगाया जा सकता है. बालों पर इसे 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें.
एलोवेरा और अंडा- एलोवेरा जैल के साथ अंडे को मिलाकर बालों पर लगाने से बालों को भरपूर पोषण मिलता है. इससे बालों की अच्छी डीप कंडीशनिंग भी हो जाती है. एक कटोरी में एलोवेरा लें, एक पूरा अंडा डालें और एक से डेढ़ चम्मच ऑलिव ऑयल मिला लें. इसे बालों पर आधा घंटा लगाकर रखने के बाद धोकर हटाएं. बाल मुलायम होकर उंगलियों से फिसलने लगते हैं. हफ्ते में एक बार इस हेयर मास्क को बालों पर लगाया जा सकता है.
एलोवेरा और नारियल का दूध - सिर पर इन दोनों चीजों को मिक्स करके लगाने पर बालों को पोषण मिलता है और बढ़ने में मदद मिलती है. 4 चम्मच नारियल के दूध में 4 चम्मच एलोवेरा जैल (Aloe Vera Gel) डालें और चाहे तो इसमें थोड़ा नारियल का तेल मिला लें. इस तैयार हेयर मास्क को बालों पर आधे से एक घंटे के बीच लगाकर रखने के बाद सिर धोकर साफ कर लें.
राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान, पुणे ने बी.एन.वाई.एस. स्नातक पाठ्यक्रम 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए
8 सप्ताह के अध्ययन में योग और आयुर्वेदिक औषधि के संयोजन से बिस्तर गीला करने की समस्या में लगभग 70 प्रतिशत तक सुधारसंयुक्त उपचार समूह में स्मरणशक्ति, एकाग्रता और व्यवहार संबंधी मानकों में भी सुधार दर्ज
दिल्ली में अंगदान को बढ़ावा देने के लिए स्टेट आर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गनाइजेशन (सोटो) का उद्घाटन किया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोटो के मंच से सबसे पहले अपने अंगदान की घोषणा की और प्रमाण पत्र प्राप्त किया।

