राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान, पुणे से प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग विज्ञान में स्नातक करें
राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान, पुणे ने बी.एन.वाई.एस. स्नातक पाठ्यक्रम 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए

गर्मियों में सभी को ऑयली फूड और जंक फूड से दूर रहना चाहिए. क्योंकि इससे हार्ट के साथ पेट में भी बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.
दिल्लीः गर्मियों का सीजन शुरू होते ही, सभी लोग अपने खान-पान पर बेहद ध्यान देने लगते हैं. वहीं इस सीजन में काफी लोगों को कुछ ज्यादा गर्मी भी लगती है, जिस वजह से वह काफी परेशान रहते हैं. तो चलिए आज हम आपको बताते हैं, गर्मियों में कौन-कौन सी सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए, जिससे बॉडी में ज्यादा हीट उत्पन्न होती है.
इंडियन स्पाइनल इंजरी सेंटर के डॉ. असीम कार्डियोलोजिस्ट ने बताया कि गर्मियों में सभी को ऑयली फूड और जंक फूड से दूर रहना चाहिए. क्योंकि इससे हार्ट के साथ पेट में भी बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.
जिन लोगों को बहुत ज्यादा गर्मी लगती है, उन्हें किन-किन चीजों से बचाव करना चाहिए, तो डॉक्टर ने जवाब देते कहा लहसुन, अदरक, प्याज का सेवन नहीं करना चाहिए. क्योंकि प्याज, अदरक और लहसुन हमारे पेट के लिए बहुत गर्म रहता है, इसलिए बहुत ज्यादा हीट उत्पन्न होती है. उन्होंने कहा कि गर्मियों में पत्तेदार हरी सब्जियों का ज्यादा सेवन करना चाहिए क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. वहीं डॉक्टर ने आगे बताया जिन लोगों को ज्यादा गर्मी लगती है, तो उन्हें तरल चीजों का ज्यादा सेवन करना चाहिए. जैसे नारियल पानी, छाछ और दही इत्यादि.
राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान, पुणे ने बी.एन.वाई.एस. स्नातक पाठ्यक्रम 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए
8 सप्ताह के अध्ययन में योग और आयुर्वेदिक औषधि के संयोजन से बिस्तर गीला करने की समस्या में लगभग 70 प्रतिशत तक सुधारसंयुक्त उपचार समूह में स्मरणशक्ति, एकाग्रता और व्यवहार संबंधी मानकों में भी सुधार दर्ज
दिल्ली में अंगदान को बढ़ावा देने के लिए स्टेट आर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गनाइजेशन (सोटो) का उद्घाटन किया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोटो के मंच से सबसे पहले अपने अंगदान की घोषणा की और प्रमाण पत्र प्राप्त किया।

