राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान, पुणे से प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग विज्ञान में स्नातक करें
राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान, पुणे ने बी.एन.वाई.एस. स्नातक पाठ्यक्रम 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए

भीषण गर्मी में कुछ सब्जियां खाने से सेहत को गजब के फायदे मिल सकते हैं. इनमे पोषक तत्वों का खजाना होता है और इनका सेवन करने से हेल्दी रहने में काफी मदद मिल सकती है
अधिकतर जगहों पर इस वक्त तापमान 45 डिग्री को पार कर गया है और लोग गर्मी से झुलस रहे हैं. इस मौसम में लोगों को पानी के अलावा कुछ अच्छा ही नहीं लग रहा है. गर्मी इतनी ज्यादा है कि कुछ खाने का भी मन नहीं करता है. हालांकि गर्मियों में हेल्दी डाइट बेहद जरूरी होती है, क्योंकि इस मौसम में हेल्दी रहना काफी चैलेंजिंग होता है. गर्मी की वजह से डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है. हालांकि कुछ सब्जियों में ऐसे गुण होते हैं, जो आपको गर्मियों में ठंडक महसूस करा सकते हैं और जरूरी पोषक तत्व प्रदान कर सकते हैं.
इस वक्त हीटवेव का दौर चल रहा है और लोगों को खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए. इस मौसम में फल और सब्जियों का सेवन ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए. इससे शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिल जाएंगे और बीमारियों का खतरा कम हो जाएगा. तोरई, लौकी और टिंडा जैसी सब्जियां पानी से भरपूर होती हैं और गर्मियों में इन्हें खाने से पानी की कमी नहीं होती है. ये सब्जियां पाचन तंत्र को मजबूत कर सकती हैं और शरीर के कूलिंग सिस्टम को बेहतर बनाए रख सकती हैं.
लौकी, तोरई और टिंडा खाने के बड़े फायदे
– लौकी, तोरई और टिंडा में कैलोरी की मात्रा बेहद कम होती है और पानी भरपूर होता है. इनमें विटामिन और मिनरल्स का भंडार होता है. गर्मियों में इनका सेवन करने से आपको वजन कम करने में मदद मिलती है और मोटापे से राहत मिल सकती है.
– ये सब्जियां पानी से भरपूर होने के कारण शरीर के हाइड्रेशन को दुरुस्त करने में कारगर साबित हो सकती हैं. अगर आप पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पी रहे हैं, तो वाटर रिच फूड्स का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें. इससे इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस भी बना रहेगा.
– लौकी, तोरई और टिंडा में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जिसकी वजह से इसे पाचन तंत्र के लिए भी बढ़िया माना जाता है. कब्ज की समस्या से परेशान लोगों को भरपूर मात्रा में ये सब्जियां खानी चाहिए. इससे पेट साफ रखने में मदद मिल सकेगी.
राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान, पुणे ने बी.एन.वाई.एस. स्नातक पाठ्यक्रम 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए
8 सप्ताह के अध्ययन में योग और आयुर्वेदिक औषधि के संयोजन से बिस्तर गीला करने की समस्या में लगभग 70 प्रतिशत तक सुधारसंयुक्त उपचार समूह में स्मरणशक्ति, एकाग्रता और व्यवहार संबंधी मानकों में भी सुधार दर्ज
दिल्ली में अंगदान को बढ़ावा देने के लिए स्टेट आर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गनाइजेशन (सोटो) का उद्घाटन किया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोटो के मंच से सबसे पहले अपने अंगदान की घोषणा की और प्रमाण पत्र प्राप्त किया।

