राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान, पुणे से प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग विज्ञान में स्नातक करें
राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान, पुणे ने बी.एन.वाई.एस. स्नातक पाठ्यक्रम 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए

सर्दियों में लोग ड्राई स्किन से सबसे ज्यादा परेशान रहते हैं। हाथ पैर बुरी तरह से फट जाते हैं और त्वचा रूखी बेजान होने लगता है। कई बार स्किन से पपड़ी जैसी उतरने लगती है। इसके लिए ग्लिसरीन में ये 2 चीजें मिलाकर त्वचा पर लगाने से फायदा होगा।
सर्दियां आते ही त्वचा की सही देखभाल करना जरूरी है। जरा सी लापरवाही से हाथ-पैर फटने लगते हैं और स्किन ड्राई होने लगती है। त्वचा ज्यादा रूखी हो जाए तो पपड़ी जैसी निकलने लगती है। ड्राई स्किन में एलर्जी भी सबसे पहले होने का खतरा रहता है। इसलिए ठंड में अपनी त्वचा की एक्स्ट्रा देखभाल करें। इसके लिए आप ग्लिसरीन का इस्तेमाल करें। त्वचा पर ग्लिसरीन लगाने से ड्राईनेस दूर होती है। लेकिन सिर्फ ग्लिसरीन कई बार ज्यादा चिपचिपी लगती है इसलिए आप ग्लिसरीन में 2 चीजें एक नींबू और गुलाबजल मिलाकर त्वचा पर लगाएं। इससे आपकी त्वचा को अंदर तक नमी मिलेगी और स्किन हाइड्रेट रहेगी।
ग्लिसरीन में गुलाब जल और नींबू मिलाकर लगाने से स्किन इंफेक्शन को कम किया जा सकता है। इन तीनों चीजों को मिलाकर लगाने से त्वचा की क्लीनिंग, स्क्रबिंग और मॉइश्चराइजिंग तीनों चीजें एक साथ हो जाती हैं। जानिए कैसे करें ग्लिसरीन गुलाबजल और नींबू का इस्तेमाल।
ग्लिसरीन, गुलाबजल और नींबू का मिश्रण
इसके लिए 1 बड़े नींबू का रस निकाल लें। 1 छोटी बोतल ग्लिसरीन और आधी छोटी बोतल गुलाबजल लें। तीनों चीजों को पहले किसी बाउल में मिक्स कर लें। अब तैयार घोल को किसी स्प्रे बोतल में भर लें। रात में चेहरे को साफ करने के बाद और हाथ पैरों को धोने के बाद इसे अच्छी तरह से लगाएं। सुबह आपको त्वचा में अलग ही चमक और सॉफ्टनेस दिखाई देगी।
ग्लिसरीन गुलाबजल और नींबू लगाने के फायदे
त्वचा को साफ करे- सर्दी में प्रदूषण और हवा में नमी कम होने के कारण स्किन में कई तरह की गंदगी पैदा होने लगती है। जिससे त्वचा में दाग-धब्बे और पिंपल्स की समस्या होने लगती है। त्वचा को साफ करने के लिए गुलाब जल, ग्लिसरीन और नींबू का ये मिश्रण बहुत फायदेमंद साबित होता है।
त्वचा को मॉइश्चराइज करे- ग्लिसरीन, गुलाबजल और नींबू मिलाकर लगाने से रूखी-सूखी त्वचा में जान आ जाती है। बेजान सी नजर आने वाली स्किन ग्लो करने लगती है। इससे त्वचा डीप क्लीन और साथ में अच्छी तरह से मॉइश्चराइज होती है। जिससे सर्दी में आपकी स्किन काफी निखरी और कोमल नजर आती है।
राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान, पुणे ने बी.एन.वाई.एस. स्नातक पाठ्यक्रम 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए
8 सप्ताह के अध्ययन में योग और आयुर्वेदिक औषधि के संयोजन से बिस्तर गीला करने की समस्या में लगभग 70 प्रतिशत तक सुधारसंयुक्त उपचार समूह में स्मरणशक्ति, एकाग्रता और व्यवहार संबंधी मानकों में भी सुधार दर्ज
दिल्ली में अंगदान को बढ़ावा देने के लिए स्टेट आर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गनाइजेशन (सोटो) का उद्घाटन किया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोटो के मंच से सबसे पहले अपने अंगदान की घोषणा की और प्रमाण पत्र प्राप्त किया।

