राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान, पुणे से प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग विज्ञान में स्नातक करें
राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान, पुणे ने बी.एन.वाई.एस. स्नातक पाठ्यक्रम 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए

महुआ के फूल से हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है, सिर दर्द, बुखार, पेट का अल्सर, ब्रोंकाइटिस, दांत का दर्द आदि समस्याओं में महुआ के फूल फायदेमंद माने जाते हैं।
1. एनीमिया यानी खून की कमी में उपयोगी -
ज्यादातर ये समस्या गर्भवती महिलाओं को होती है,महुआ के फूल से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है आप दूध के साथ महुआ का सेवन कर सकती हैं। एक गिलास दूध में महुआ के सूखे फूल डालकर उबालें और फिर उस दूध का सेवन करें।
2. पेट में अल्सर की समस्या दूर करता है -
जिन लोगों के पेट में अल्सर की समस्या या पेट में छाले होते हैं उनका डाइजेस्टिव सिस्टम ठीक तरह से काम नहीं करता। महुआ के फूल से पेट में एसिड बनने की समस्या दूर होती है। पेट में अल्सर की समस्या दूर करने के लिए महुआ के फूलों को पानी में उबालें और उस पानी का सेवन सुबह-शाम करें।
3. बुखार में इस्तेमाल करें -
अगर आपको बुखार है तो आप महुआ के फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। महुआ के फल को 2 कप पानी में उबाल लें, जब पानी आधा हो जाए तो उसे एक कप में निकालकर पिएं। आप उसमें शहद और नींबू भी डाल सकते हैं। महुआ के रस से बुखार, फ्लू जैसी बीमारियां दूर होती हैं।
4 ब्रोंकाइटिस में -
सांस से जुड़ी बीमारी को ब्रोंकाइटिस कहते हैं। जिन लोगों को ब्रोंकाइटिस होता है उन्हें कफ, बलगम की समस्या होती है क्योंकि ब्रोंकियल ट्यूब में सूजन आ जाती है। ऐसे मरीजों के लिए महुआ के फूलों का रस फायदेमंद होता है। महुआ के फूलों को पीस लें, मिश्रण को छन्नी की मदद से एक गिलास में छान लें, जो रस बचेगा उसका सेवन करें तो ब्रोंकाइटिस की बीमारी में राहत मिलेगी और गले की सूजन कम हो जाएगी।
5. सिर दर्द दूर करता है -
महुआ के फूल से सिर का दर्द भी दूर होता है। महुआ के फूल का तेल सिर का दर्द दूर करने में मददगार होता है। आप तेल को सिर पर लगाकर मसाज करें, दर्द दूर हो जाएगा। सिर दर्द के साथ-साथ महुआ के फूल दांत का दर्द दूर करने में भी मदद करते हैं। महुआ के फलों में मौजूद नैचुरल तेल निकालने के लिए आप फल को पीस लें और सीधे एप्लाई करें, बाजार में महुआ के फूलों का तेल भी मिलता है।
राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान, पुणे ने बी.एन.वाई.एस. स्नातक पाठ्यक्रम 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए
8 सप्ताह के अध्ययन में योग और आयुर्वेदिक औषधि के संयोजन से बिस्तर गीला करने की समस्या में लगभग 70 प्रतिशत तक सुधारसंयुक्त उपचार समूह में स्मरणशक्ति, एकाग्रता और व्यवहार संबंधी मानकों में भी सुधार दर्ज
दिल्ली में अंगदान को बढ़ावा देने के लिए स्टेट आर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गनाइजेशन (सोटो) का उद्घाटन किया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोटो के मंच से सबसे पहले अपने अंगदान की घोषणा की और प्रमाण पत्र प्राप्त किया।

