• 02 Nov, 2026

उमर अब्दुल्ला ने कश्मीरी पंडित पत्रकार के साथ शुरू की जीवन की नई यात्रा

उमर अब्दुल्ला ने कश्मीरी पंडित पत्रकार के साथ शुरू की जीवन की नई यात्रा

उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान की पहली सार्वजनिक बातचीत और उनके रिश्तों की चर्चा सबसे पहले साल 2020 में तब शुरू हुई थी जब उमर अब्दुल्ला नजरबंदी से रिहा हुए थे। जब उमर ने लगभग 8 महीने की हिरासत से रिहा होने के बाद माता-पिता के साथ लंच की एक तस्वीर साझा की थी, तब निधि राजदान ने उस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा था, वापसी पर स्वागत है।

जम्मू_कश्मीर_के_मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी कर ली है। यह विवाह 30 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में विशेष विवाह अधिनियम के तहत संपन्न हुआ था। खुद उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें साझा करते हुए इसकी जानकारी दी और लिखा, "ए न्यू जर्नी बिगेन यस्टरडे"। उधर, निधि राजदान ने दोनों की तस्वीरें डालकर लिखा, "इट्स डन ब्रो"। दोनों की ही यह दूसरी शादी है। उमर अब्दुल्ला का इस साल जुलाई में अपनी पहली पत्नी पायल नाथ से तलाक हुआ था।

8be195f3-680f-40c2-b39f-70295873e49a.jpg

#उमर_अब्दुल्ला के दो बेटे हैं, जिनके नाम  जाहिर अब्दुल्ला और जमीर अब्दुल्ला। हैं। दोनों की उम्र 20 से 30 वर्ष के आसपास है और वे वकालत करते हैं। दोनों अपनी मां पायल के साथ दिल्ली में रहते हैं। 10 मार्च 1970 को जन्मे उमर अब 56 साल के हैं। उनकी पहली शादी पायल नाथ (पायल अब्दुल्ला) से 1994 में हुई थी। शादी के चार साल बाद 1998 में उमर अब्दुल्ला ने राजनीति में कदम रखा। इसके बाद वह पूरी तरह राजनीति में सक्रिय हो गए और उन्होंने अपना अधिकांश समय जम्मू-कश्मीर में बिताना शुरू किया, जिससे दोनों के बीच दूरियां बढ़ती गईं। दोनों ने 2009 से अलग रहना शुरू कर दिया था।उमर अब्दुल्ला ने क्रूरता और अलगाव के आधार पर तलाक की अर्जी दी थी, जिसे दिल्ली की फैमिली कोर्ट और बाद में दिल्ली हाईकोर्नेट  खारिज कर दिया था क्योंकि आरोपों के पर्याप्त सबूत नहीं मिले थे। इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। आखिरकार 31 जुलाई 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने मध्यस्थता के जरिए दोनों पक्षों में आपसी सहमति बनने के बाद संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत उनके 32 साल पुराने रिश्ते को समाप्त कर तलाक पर मुहर लगा दी।

यहां बताते चलें कि उमर और पायल की शादी एक लव मैरिज थी। दोनों की पहली मुलाकात 1990 के दशक में दिल्ली के 'द ओबेरॉय' होटल में काम करने के दौरान हुई थी। उमर अब्दुल्ला और पायल दोनों वहीं काम करते थे। उमर इस होटल समूह में मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव थे।

02eacc0f-bbf9-4c95-bd73-768fd772f96d.jpg

उधर, #पत्रकार_निधि_राजदान की पहली शादी प्रसिद्ध पत्रकार, लेखक और कहानीकार नीलेश मिश्रा से 2005 में हुई थी। हालांकि, यह शादी ज्यादा समय नहीं चली और 2007 में दोनों का आपसी सहमति से तलाक हो गया था। इस शादी से उन्हें कोई संतान नहीं हुई। बाद में नीलेश मिश्रा ने यामिनी मिश्रा से (पोस्ट में दिये गये चौथे फोटो में) शादी कर ली। दोनों के एक बेटी है। निधि राजदान ने करीब 22 साल तक #एनडीटीवी में काम किया और चैनल के चर्चित प्राइम टाइम शो 'लेफ्ट, राइट एंड सेंटर' को होस्ट किया। उन्हें जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर भारत की रिपोर्टिंग के लिए रामनाथ गोयनका अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है। 2023 में उन्होंने एनडीटीवी छोड़ दिया था।

उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान की पहली सार्वजनिक बातचीत और उनके रिश्तों की चर्चा सबसे पहले साल 2020 में तब शुरू हुई थी जब उमर अब्दुल्ला नजरबंदी से रिहा हुए थे। जब उमर ने लगभग 8 महीने की हिरासत से रिहा होने के बाद माता-पिता के साथ लंच की एक तस्वीर साझा की थी, तब निधि राजदान ने उस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा था, वापसी पर स्वागत है। अब कृपया दाढ़ी कटवा लें। इसके बाद दोनों के रिश्तों और करीबी होने की अफवाहें और चर्चाएं तब और तेज हो गईं, जब अक्टूबर 2024 में उमर अब्दुल्ला के जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान निधि राजदान को सबसे आगे वाली पंक्ति में देखा गया था। 11 अप्रैल 1977 के जन्मी निधि 49 साल की हैं। निधि राजदान मूल रूप से कश्मीरी पंडित हैं। उनके पिता कृष्ण राजदान भी पत्रकार रह चुके हैं।

(यहां दिए गए दो फोटो में उमर अब्दुल्ला, निधि राजदान के साथ हैं। एक फोटो में वह पहली पत्नी पायल और दोनों बेटों के साथ हैं।